फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhatrunjkhan police caught 72 kg of hemp, two arrested

भतरौजखान पुलिस ने 72.420 किलो गॉजा पकड़ा, दो गिरफ्तार, वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bhatrunjkhan police caught 72 kg of hemp, two arrested
भतरौजखान में गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने 72.420 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है। ये लोग सराईखेत क्षेत्र से गांजा खरीदकर कबाड़ के नीचे छिपाकर बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

ऑपरेशन नया सवेरा के तहत एंटी ड्रग टास्क फोर्स की टीम ने पुलिस सहायता केंद्र मोहान में चेकिंग के दौरान यूपी-20-एटी-3245 नंबर की पिकप में मुकेश कुमार पुत्र दयाराम, इसरार पुत्र मो. अनवार मसूरी दोनों निवासी करौदी, खारी, जिला बिजनौर यूपी के कब्जे से उक्त गांजा बरामद किया है। थानाध्यक्ष भतरौंजखान नीरज भाकुनी ने बताया कि इसरार वाहन का मालिक है और दोनों बीते छह सात साल से पहाड़ों में घोड़ा, खच्चर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी लेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में उपनिरीक्षक चंद्र सिंह, विनोद घई, कांस्टेबल राजेश प्रसाद, चंद्रपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर इस साल अल्मोड़ा पुलिस ने अब तक 32 अभियोगों में 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 616 किलो गांजा, 6.261 किलो-चरस, किलो अफीम और 65.74 ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed