फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bhatkhandy

अलग राज्य बनने के बाद बिगड़ गई भातखंडे की स्थिति

Wed, 18 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 18 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
bhatkhandy
अल्मोड़ा का भातखंडे संगीत महाविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

 उत्तराखंड राज्य बने डेढ़ दशक से अधिक समय बीत गया है, लेकिन कुमाऊं मंडल का एकमात्र भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय उपेक्षित है। सरकार और जनप्रतिनिधि महाविद्यालय की ओर आंखें मूंदे बैठे हैं। उपेक्षा के चलते यह संस्थान अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा है।

विज्ञापन


संस्थान में सृजित प्रधानाचार्य समेत प्रवक्ताओं के चौदह पदों में से मात्र पांच पर ही नियमित प्रवक्ता तैनात हैं। जिस कारण विद्यार्थियों को महाविद्यालय का  लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय शास्त्रीय संगीत की विधा को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा में 1989 में भातखंडे संगीत महाविद्यालय स्थापित हुआ। शुरुआत में धारानौला में जिला पंचायत के किराए के भवन में महाविद्यालय संचालित हुआ। शास्त्रीय गायन, सितार, कथक नृत्य, भरतनाट्यम विषय प्रारंभ किए गए। महाविद्यालय खुलने से छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय संगीत के विभिन्न विधाओं को सीखने का मौका मिला। उप्र के समय में महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के सभी पद भरे हुए थे। उत्तराखंड राज्य बनने के पश्चात तैनात 13 प्रवक्ता उप्र संवर्ग के थे और मूल प्रदेश लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बनने के बाद संस्थान की स्थिति बिगड़ती गई और कभी भी सभी पद नहीं भरे रहे। वर्तमान में संस्थान में करीब 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य, प्रवक्ता गायन, कनिष्ठ प्रवक्ता भरतनाट्यम, कनिष्ठ प्रवक्ता सितार, संगतकर्ता तबला ही नियमित प्रवक्ता तैनात हैं। प्रवक्ता सितार, प्रवक्ता कथक नृत्य, संगकर्ता तबला, संगतकर्ता गायन कथक  के पद पर संविदा कार्मिक तैनात हैं। संगतकर्ता सारंगी का पद नौ माह से अधिक समय से खाली है। कनिष्ठ प्रवक्ता गायन, संगतकर्ता गायन भारतनाट्यम के पद रिक्त हैं। सरकार और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से कुमाऊं मंडल का यह एकमात्र संस्थान उपेक्षित है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed