फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bhaskar joshi received national innovation award

शिक्षक भाष्कर जोशी को मिला राष्ट्रीय नवाचारी आवार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
bhaskar joshi received national innovation award
दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक से राष्ट्रीय नवाचारी अवार्ड प्रा - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नेशनल काउंसिल टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) का शनिवार को दिल्ली में रजत जयंती समारोह आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए प्राथमिक विद्यालय बजेला (धौलादेवी) के सहायक शिक्षक भास्कर जोशी को राष्ट्रीय नवाचारी अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। रजत जयंती समारोह के दौरान ऑन जर्नी ऑफ टीचर एजूकेशन लोकल टू ग्लोबल कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बजेला को यह अवार्ड सामुदायिक सहभागिता श्रेणी के अंतर्गत दिया गया है। शिक्षक भास्कर जोशी विद्यालय में एकल शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। करीब छह वर्ष पहले वह जब इस विद्यालय में स्थानांतरित होकर आए तो वहां छात्रा संख्या दस थी, जो अब 26 पहुंच गई है।
विज्ञापन

विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल के साथ ही वहां रूपांतरण कार्यक्रम भी संचालित है। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए अरबिंदो सोसायटी ने इस विद्यालय का चयन किया था। पुरस्कार के लिए पूरे देश 65 शिक्षक चयनित किए गए थे। जिसमें भास्कर जोशी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed