फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bhagwati in the Indian Women League

भगवती इंडियन वुमन लीग में 

Sun, 08 Oct 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 08 Oct 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bhagwati in the Indian Women League
भगवती चौहान। - फोटो : अमर उजाला

 फीफा अंडर-17 विश्वकप में भाग ले रही भारतीय टीम में शामिल जितेंद्र सिंह के बाद अल्मोड़ा की एक और खिलाड़ी का चयन अगले महीने होने वाली इंडियन वुमन लीग के लिए हुआ है। इसके साथ ही उत्तराखंड से दो और महिला खिलाड़ी हैं जो इस प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं।  कुविवि एसएसजे परिसर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भगवती 13 वर्ष की उम्र से अब तक फुटबाल के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बतौर फारवर्ड (स्ट्राइकर) खिलाड़ी के रूप में दस से ज्यादा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। पांच दिन पहले देहरादून और उसके बाद फरीदाबाद में हुए ट्रायल में उनका चयन इंडियन वुमन लीग के लिए कर लिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले भगवती का पंजाब के यूनाइटेड वारियर फुटबाल क्लब में चयन हुआ था। क्लब में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन इंडियन वुमन लीग के लिए हुआ है। मालूम हो कि आईपीएल की तर्ज पर इंडियन वुमन लीग पिछले साल 2016 में अस्तित्व में आया था। जिसमें देशभर में विभिन्न राज्यों से चुनी हुई महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करती हैं। उत्तराखंड से इसके अलावा देहरादून की अनीता रावत और शिल्पा नेगी का भी इंडियन वुमन लीग के लिए चयन हुआ है। भगवती दो बहनों में सबसे बड़ी है। गरीब घर की भगवती की माता हेमा चौहान आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। स्टेडियम में फुटबाल कोच आनंद देव (एनआईएस) ने बताया कि वह पिछले चार पांच महीनों से उनके पास फुटबाल का गहन प्रशिक्षण ले रही हैं। इसी दौरान उनका इंडियन वुमन लीग के लिए चयन हो गया। कोच ने बताया कि भगवती फारवर्ड (स्ट्राइकर) खिलाड़ी के रूप में जानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed