फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Berinag's businessman involved in smuggling arrested

चरस तस्करी में लिप्त बेरीनाग का व्यापारी गिरफ्तार

Wed, 22 May 2019 11:16 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 22 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Berinag's businessman involved in smuggling arrested
चरस तस्कर पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने चरस के अवैध धंधे में लिप्त बेरीनाग में मिठाई की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्रूखाबाद का रहने वाला है और बीते 17 साल से बेरीनाग में रह रहा था। अप्रैल में चरस और अफीम के साथ पकड़े गए एक आरोपी के साथ परिचय होने और मिलकर नशा सप्लाई करने के सबूत मिलने के बाद उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/20/29/ 27(ए) में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


  एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन नया सवेरा के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोतवाली पुलिस की  टीम ने 13 अप्रैल को अजय कुमार गुप्ता  निवासी, आलमगिरी गंज बरेली उप्र, मूल निवासीनयागंज, शाहजहांपुर यूपी के कब्जे से दो किलो चरस और दो किलो अफीम बरामद की थी।
विज्ञापन


सीओ कमल राम आर्य के नेतृत्व में मामले की विवेचना एसआई गौरव जोशी कर रहे थे। विवेचना के दौरान सामने आया कि पूर्व में पकड़े गए आरोपी अजय कुमार का बेरीनाग में मिठाई की दुकान चला रहे विशाल गुप्ता पुत्र विरेश गुप्ता निवासी राजेपुर, जिला फर्रूखाबाद हाल निवासी नया बाजार बेरीनाग पिथौरागढ़ से गहरा संबंध था। पुलिस की टीम ने छानबीन की तो पता चला कि बेरीनाग में मिठाई की दुकान की आड़ में विशाल गुप्ता पहाड़ में नशे का कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विशाल गुप्ता 17 साल से जीआईसी बेरीनाग में एक छोटी सी मिठाई की दुकान चलाता है और आस-पास के क्षेत्रों से चरस एकत्र कर अजय गुप्ता को देता था। चरस से कमाई रकम को अजय कुमार ने विभिन्न तिथियों में सात लाख बीस हजार विशाल के बैंक खाते में डाली। उन्होंने बताया कि चरस और अफीम का धंधा करने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी विशाल गुप्ता को बुधवार को धारानौला से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed