फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Benefit of government schemes will be extended to common people: Gadiya

सरकारी योजनाओं का लाभ आम और गरीब लोगों तक पहुंचाया जाएगा: गड़िया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Benefit of government schemes will be extended to common people: Gadiya
अल्मोड़ा। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष (कैबिनेट स्तर) शेर सिह गड़िया ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा बीस सूत्री कार्यक्रम के माध्यम से कई विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजनाओं का लाभ आम और गरीब लोगों तक पहुंचाया जाएगा। गड़िया सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण योजना, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना, लघु सिचाई, मनरेगा, अनुसूचित जनजाति विकास का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत गांवों को सड़क से जोड़ने में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रयास रहेगा कि सरकार की योजनाओं का आम जनमानस को अधिक से अधिक लाभ मिले। अल्मोड़ा जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है, जो कि सराहनीय है। प्रदेश के सभी जिलों में बीस सूत्री कार्यक्रम की योजनाओं को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने माना कि कोविड-19 के कारण विकास कार्यों की गति धीमी हुई है पर अब स्थिति बेहतर है। इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed