{"_id":"5841b1bf4f1c1b0e1ede8577","slug":"began-the-work-of-restoration-of-dilapidated-bdraeeshwar-naule","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीर्ण-शीर्ण बद्रेेश्वर नौले के जीर्णोद्धार का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीर्ण-शीर्ण बद्रेेश्वर नौले के जीर्णोद्धार का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
बद्रेश्वर नौले की मरम्मत करते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने गोद लिए गए मालरोड से लगे बद्रेश्वर नौले के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है। संस्थान के इंजीनियर के नेतृत्व में शुक्रवार से मजदूर नौले के जीर्णोद्धार में जुटे हैं।
विज्ञापन
नगर के मालरोड से लगा बद्रेश्वर नौला काफी प्राचीन है। देखरेख के अभाव में नौले की छत और दीवारें ध्वस्त हो गई थीं। कई जगह से पत्थर गिरने लगे थे। गर्मी के मौसम में यह नौला लोगों की प्यास भी बुझाता था।
विज्ञापन
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. अरुणव पटनायक की पहल से संस्थान ने इस नौले को गोद लिया था। शुक्रवार से संस्थान के इंजीनियर दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मजदूरों ने नौले के जीर्णोद्धार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को नौले के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नौले के आसपास के क्षेत्र में पड़ी गंदगी को एकत्रित कर जलाकर नष्ट किया जाएगा। उन्होंने लोगों से नौले के आसपास के क्षेत्र में गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि टूटी गई पटालों की जगह नई पटाले लगायी जाएंगी। जीर्णोध्दार कार्य में बीएस नगरकोटी, विजेंद्र कुमार, सचिन पांडे सहयोग दे रहे हैं।