फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BeerShiva Chiliyanaula Wins The Trophy

बीयरशिवा चिलियानौला ने जीती अंतरविद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
BeerShiva Chiliyanaula Wins The Trophy
चल बैजयंती कप वालीबाल ट्राफी के साथ बीयरशिवा के बच्चे। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कालेज में आयोजित स्व. केडी बेलवाल स्मृति अंतर विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता चिलियानौला स्थित बीयरशिवा स्कूल ने जीत ली। फाइनल में बीयरशिवा ने आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की टीम को हराकर चल बैजयंती ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्या नीलम नेगी थीं। आयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष स्व. केडी बेलवाल के पुत्र जगदीश बेलवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। ट्रस्ट के सदस्य कैलाश पांडे ने छात्र छात्राओं को ट्रस्ट के माध्यम से छात्रवृत्ति भी प्रदान की। विद्यालय के दो सर्वश्रेष्ठ छात्रों के अलावा ट्रस्ट ने शिक्षक स्व. रमेश जोशी की स्मृति में इंटरमीडिएट में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

कमला बेलवाल स्मृति अंतरविद्यालयी ऐंपण प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। यहां पत्रकार रंगकर्मी विमली सती, जिला हाकी संघ के अध्यक्ष अगस्त साह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, शिक्षिका अलका अग्रवाल आदि ने भी पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक संगीता वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed