{"_id":"58557bba4f1c1b896064c304","slug":"became-junior-national-champion-sen","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य सेन बने जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य सेन बने जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उडुपी (कर्नाटक) में 12 दिसंबर से 17 दिसंबर तक हुई 41वीं जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के शटलरों का शानदार प्रदर्शन रहा है। लक्ष्य सेन जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन बने हैं। युगल में बोधित जोशी को रजत और उन्नति बिष्ट को युगल और एकल में दो कांस्य पदक मिले हैं। 2015 में लक्ष्य के बड़े भाई चिराग सेन राष्ट्रीय चैंपियन बने थे। लक्ष्य ने भी बड़े भाई के नक्शे कदम पर चलकर खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने एयर इंडिया के एम मिथुन को सीधे सेटों में 21-14, 21-15 से पराजित कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले जयपुर राजस्थान में 2015 में लक्ष्य सेन के बड़े भाई चिराग सेन विजेता बने थे।
विज्ञापन
अंडर-19 में बोधित जोशी ने युगल स्पर्धा में एम मिथुन के साथ फाइनल में स्थान बनाया, लेकिन फाइनल में उन्हें कृष्णा प्रसाद जी और ध्रुव कपिला की जोड़ी से 21-18, 23-21 से पराजित होना पड़ा। अंडर 17 में उन्नति बिष्ट ने एकल और युगल मैचों में कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। दोनों वर्गों में उन्नति को सेमीफाइनल में पराजित होना पड़ा और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। शटलरों की सफलता पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष संजय गुंज्याल, संयुक्त सचिव बीएआई अलकनांद अशोक, राकेश डोबाल, पुनीत नगलिया, डीएम सविन बंसल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, गोकुल मेहता, दीपक वर्मा, डॉ. सुरेश पांडे, रघु पंत, संजीव अग्रवाल, राम अवतार, लियाकत अली खान आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन