{"_id":"61b8e9da553c73283d39a726","slug":"bdc-meeting-in-garur-garud-news-hld4476417137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता की हर समस्याएं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनता की हर समस्याएं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) गरुड़ की बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मुद्दों पर सदन में हंगामा हुआ। विधायक चंदन राम दास ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए कहा।
बताया कि सरकार ने गांवों के विकास के लिए पर्याप्त धन स्वीकृत किया है। डीएम विनीत कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों जनता की हर समस्या को गंभीरता से लेकर जनसमस्याएं जल्दी सुलझाने के लिए कहा।
ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई हंगामेदार बैठक में डीएम ने अधिकारियों से सदन में दर्ज पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर मनरेगा, विधायक निधि, राज्य वित्त के कार्य यथासमय पर पूरे करने के लिए कहा।
विज्ञापन
डीएम विनीत ने सीएमओ को बैजनाथ अस्पताल में शीघ्र जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए। सदन में मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में तैनात एक डॉक्टर पर मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखने का आरोप लगाया। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों से मरीजों को अस्पताल से दवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
पंचायत प्रतिनिधियों ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों से पेयजल वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। पंचायत प्रतिनिधियों ने बैजनाथ कौसानी मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच की मांग की। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने सैलानी मोटर मार्ग सुधारने की मांग की।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह किरमोलिया, जनार्दन लोहुमी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, सुनीता टम्टा, इंदिरा परिहार, अणां के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील दोसाद आदि ने समस्याएं रखीं। बैठक में डीडीओ केएन तिवारी, बीडीओ टीएस भाकुनी, एसडीएम आरके पांडे, सिंचाई विभाग के एई एससी सती आदि ने विचार रखे।

गरुड़ बीडीसी बैठक में मंचासीन डीएम और ब्लॉक प्रमुख- फोटो : GARUD