फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   BDC Meeting Hawalbag

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की समस्याएं छाई रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
BDC Meeting Hawalbag
क्षेत्र पंचायत हवालबाग की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत हवालबाग की बैठक हुई। इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की समस्याएं छाई रही। सदस्यों ने सदन में अपने निर्वाचन क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रखीं। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ मनुज गोयल ने विभागीय अधिकारियों को समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को आपसी तालमेल से क्षेत्र के विकास के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का सपना था कि महिलाओं को सम्मान मिले। इसीलिए पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। अब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने कार्यों को कैसे करती हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बीडीओ पंकज कुमार कांडपाल ने संचालन किया। बैठक में डीडीओ/पीडी नरेश कुमार, डीपीआरओ गोपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, नंदन राम आर्य, जीवन भंडारी, महेंद्र बिष्ट, सरोज चिलवाल, नीमा जोशी, किरण पाल, मंजू रौतेला, महेश टम्टा, तारा पांडे, हरेंद्र प्रसाद शैली, बबीता बिष्ट, ममता आर्य, शिवराज नयाल, कमलेश नेगी, हरीश राम आर्य, मनोज जोशी, भावना तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्रता का विरोध किया
अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने श्रम विभाग के अधिकारियों पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की भी मांग की। कहा कि इस तरह की अभद्रता का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed