{"_id":"66a1587c1b3c9f915b0e8b84","slug":"bdc-meeting-boycotted-due-to-non-arrival-of-dm-almora-news-c-232-1-alm1001-114907-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डीएम के न पहुंचने पर बीडीसी बैठक का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डीएम के न पहुंचने पर बीडीसी बैठक का किया बहिष्कार
Thu, 25 Jul 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
हवालबाग में बीडीसी बैठक में जिला स्तर के अधिकारियों के न पहुंचने पर नारेबाजी करते पंचायत प्रतिन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के सबसे नजदीकी विकासखंड हवालबाग में आयोजित बीडीसी बैठक में डीएम सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर जनप्रतिनिधि भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। कहा कि सबसे नजदीक के विकासखंड में आला अधिकारियों के बीडीसी बैठक में शामिल न होने की परंपरा चली आ रही है। कहा यदि अधिकारी ही बैठक में नहीं पहुंचेंगे तो जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याएं किसे बताएंगे।
बुधवार को हवालबाग विकास खंड में बीडीसी बैठक का आयोजन होना था। ब्लॉक प्रमुख समेत विकास खंड के सभी पंचायत प्रतिनिधि तय समय पर विकासखंड सभागार में पहुंचे। काफी देर तक वे डीएम सहित अन्य कई जिला स्तरीय अधिकारियों का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। डीएम सहित अन्य अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बैठक में भाग लेने पहुंची सीडीओ आकांक्षा कोंडे उन्हें समझाती रहीं लेकिन वे डीएम के खुद बैठक में शामिल होने की बात पर अड़े रहे। ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी के कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बैठक में आते हैं ताकि उनका निदान हो सके। जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठक से किनारा करने पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन
कहा कि जिला मुख्यालय के सबसे नजदीकी विकासखंड में आयोबित बैठक में डीएम का न पहुंचना गंभीर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। वहां पर गोपाल खाेलिया, नरेंद्र कुमार, पारितोष जोशी, खड़क सिंह, किरन आर्या, रेखा देवी, अनीता रावत, अमित साह आदि थे। संवाद