{"_id":"0a499ccf9a7819a942c20ac70ef279ca","slug":"basulisera-srdostw-in-december-25-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासुलीसेरा में शरदोस्तव 25 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासुलीसेरा में शरदोस्तव 25 दिसंबर से
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासुलीसेरा में इस बार 25 दिसंबर से शरदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उमंग संस्था ने इसकी तैयारियां क्षेत्र में शुरू कर दी हैं। 25 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विद्यालयी बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम होंगे। लोक कलाकार लोक गायन पेश करेंगे।
विज्ञापन
जिसमें हीरा सिंह राणा, कौशल पांडे सहित कई लोक कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसी दिन सायंकाल बाल फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। 26 दिसंबर को अतिथियों का सम्मान होगा। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं पुरस्कृत होंगे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। यह कार्यक्रम प्राइमरी पाठशाला बासुलीसेरा में होगा। संस्था के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक मदन बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट आदि होंगे।
विज्ञापन