फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Basketball started in Ranikhet

मजखाली में ऑल इंडिया बास्केटबाल शुरू

Sun, 09 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत। Updated Sun, 09 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Basketball started in Ranikhet
रानीखेत में बास्केटबाल शुरू - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली स्थित अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल में चार दिवसीय ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर 14 बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्या अजंताकर ने बालिकाओं से खेल भावना को तरजीह देने की अपील की। उद्घाटन मुकाबलों में मेजबान स्कूल के अलावा मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़ सीकर आदि कॉलेजों ने बाजी मारी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

विज्ञापन


स्कूल केे उपाध्यक्ष शरतपट जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने भी अनुशासन, खेल भावना से आगे बढ़ने का आह्वान किया। मेजबान स्कूल की छात्रा शुभांगी आनंद ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल सहित डीपीएस मथुरा रोड, बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी, यादुवेंद्र पब्लिक स्कूल मोहाली, मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़ सीकर, एलके सिंघानियां एजूकेशन सेंटर, द डेली कॉलेज इंदौर, पाइनग्रो स्कूल सहित ग्वालियर, अजमेर के स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


शुरुआती मुकाबलों में मेजबान विद्यालय ने सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर को, मोदी स्कूल लक्ष्मणगढ़ सीकर ने मथुरा रोड दिल्ली को, द डेली कॉलेज इंदौर ने मेयो कॉलेज अजमेर को, यादुवेंद्र पब्लिक स्कूल मोहाली ने बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी को हराकर परचम लहराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed