फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Motion passed to expel Hansa Negi from the party in ranikhet

Ranikhet: हंसा नेगी को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास, BJP के मंडल अध्यक्षों का निर्णय; जानें वजह

Fri, 09 Aug 2024 01:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 09 Aug 2024 01:52 PM IST
सार

सल्ट के विधायक महेश जीना और तल्ला सल्ट क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी के बीच चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें हंसा नेगी की गतिविधियों को पार्टी विरोधी बताया।

विज्ञापन
Motion passed to expel Hansa Negi from the party in ranikhet
सीएम धामी के साथ हंसा नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सल्ट के विधायक महेश जीना और तल्ला सल्ट क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी के बीच चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें हंसा नेगी की गतिविधियों को पार्टी विरोधी बताया। उन पर विधायक की गरिमा और संगठन की अनुशासनहीनता को भंग करने का आरोप लगाया गया। सर्वसम्मति से हंसा को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव को जिलाध्यक्ष और प्रांतीय तथा राष्ट्रीय हाईकमान को भेजने का निर्णय लिया गया।

विधायक जीना और क्षेत्र पंचायत सदस्य नेगी के बीच चल रहा विरोध इन दिनों सुर्खियों में है। एक सप्ताह में ही विधायक की ओर से हंसा नेगी के खिलाफ भतरौंजखान थाने में दो केस दर्ज कराए गए हैं। संगठन में भी इस मामले को लेकर चर्चाओं को लेकर असहजता का भाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को पांचों मंडलों के अध्यक्षों ने बैठक कर हंसा नेगी पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पार्टी से बाहर करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में चित्रकूट मंडल के कैलाश चंद लखेड़ा, स्याल्दे के कुंदनलाल, मानिला के नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दान सिंह आदि थे। इधर, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया कि इस तरह का प्रस्ताव पारित करने की उन्हें सूचना दी गई है। मंडल स्तर के पदाधिकारी को इस तरह की कार्यवाही करने का पूरा अधिकार है बाकि पार्टी हाईकमान को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: कुमाऊं विश्वविद्यालय का कारनामा...पास छात्र को कर दिया फेल, राहुल कुमार की बात सुनकर सभी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। युवा मोर्चा का जिला महामंत्री रहा हूं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुका हूुं। जो लोग निष्कासन का दावा कर रहे हैं उन्हें मेरे निष्कासन का अधिकार ही नहीं है। ये लोग बेवजह कुछ लोगों के दबाव में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

-हंसा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed