फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bases and preparing to clamp down on drug suppliers

नशे के अड्डों और सप्लायरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

Mon, 12 Sep 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 12 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा में रविवार को दो युवकों के पास से स्मैक पकड़े जाने के  बाद पुलिस ने इस मामले में लिप्त अन्य लोगों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर  दिए हैं। इसके लिए एसओजी की टीम को लगाया गया है। पुलिस ने कई संदिग्ध  मोबाइल फोनों को सर्विलांस में लगाया है। नगर में नशे के अड्डों पर भी  शिकंजा कसने की तैयारी है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार को दो युवकों के स्मैक के साथ पकड़े जाने के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई है। एसएसपी केएस नगन्याल के निर्देश पर पुलिस ने भी अलग अलग टीमें बनाकर इस कारोबार में लिप्त लोगों को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों से भी पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस ने चिन्हित स्थानों समेत नगर के संदिग्ध जगहों पर ऐसे तत्वों पर नजर रखने की कवायद शुरू कर दी है। पुलिस को यह भी पता लगा है कि 
विज्ञापन


पुलिस पर भी उठ रहे सवाल
अल्मोड़ा। बाहर से हो रही तस्करी को रोकने के लिए पुलिस के पास भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। लोधिया के पास पुलिस का बैरियर तो बना है, लेकिन शातिर अपराधी पुलिस की आंख में धूल झोंककर किसी न किसी तरीके से नगर में विभिन्न संदिग्ध जगहों पर स्मैक समेत अन्य मादक पदार्थ पहुंचा रहे हैं। अगर पुलिस इन बैरियरों पर सख्ताई से पकड़ धकड़ शुरू करे तो अधिकांश अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। लोगों का आरोप है कि कुछ बिलियर्ड सेंटरों में खेल के नाम पर बच्चों और युवाओं को खुलेआम मादक पदार्थ उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं करती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed