{"_id":"5825ff564f1c1bc932b3a518","slug":"based-on-more-than-ten-thousand-gas-connections-not-linked-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार से अधिक गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार से अधिक गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी के अंतर्गत केवाईसी जमा नहीं करने पर 3982 गैस कनेक्शन पिछले काफी समय से बंद हैं। वहीं दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं से आधार नंबर गैस कन्केशन से लिंक नहीं हो पाए हैं। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं से जल्द केवाईसी जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में कुमाऊं मंडल विकास की दो रसोई गैस एजेंसी हैं। मालरोड स्थित अल्मोड़ा गैस एजेंसी से मालरोड समेत नगर के अधिकांश क्षेत्रों के अलावा, हवालबाग, ताकुला, भैंसियाछाना, धौलादेवी आदि क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है, जबकि धारानौला गैस एजेंसी से धारानौला क्षेत्र के अलावा लमगड़ा ब्लॉक क्षेत्र में रसोई गैस की आपर्ति होती है। मालरोड स्थित गैस एजेंसी में कुल 29668 रसोई गैस उपभोक्ता हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 13985, ग्रामीण क्षेत्र में 23577 और उज्ज्वला योजना के 610 उपभोक्ता हैं। इनमें से 20560 उपभोक्ताओं ने अपना आधार नंबर गैस कनेक्शन से लिंक करा दिया है। जबकि अभी भी 9108 उपभोक्ताओं ने आधार लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन
वहीं धारानौला गैस एजेंसी में 6091 उपभोक्ता हैं। इस एजेंसी में 850 उपभोक्ताओं ने केवाईसी जमा नहीं किया है और कनेक्शन बंद हैं। इस एजेंसी में भी सैकड़ों उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शन से आधार लिंक नहीं कराए हैं। इनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के रसोई गैस उपभोक्ता हैं। अल्मोड़ा गैस एजेंसी के प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द आधार लिंक कराने को कहा है। ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
विज्ञापन