फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bansiachhana the ideal selection process of teachers canceled

भैंसियाछाना की आदर्श शिक्षकों की चयन प्रक्रिया निरस्त

Wed, 30 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
 पिछले माह जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक के आदर्श स्कूलों के लिए हुई शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में त्रुटियां पाई गई थीं, जिसके बाद काउंसलिंग निरस्त कर दी गई। अब चयन के लिए शिक्षकों की काउंसलिंग फिर होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तीन दिसंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन



शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने भैंसियाछाना ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक स्कूल दिगोली में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में त्रुटियों की जांच करवाई थी। जांच समिति ने भैंसियाछाना ब्लॉक में शिक्षकों के चयन के लिए काउंसलिंग में काफी अनियमितताएं पाई थीं। डीएम ने चयन प्रक्रिया को निरस्त कर नियमानुसार पुन: चयन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भैंसियाछाना ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक जूहा दिगोली और प्राथमिक स्कूल खाटबे के लिए पूर्व में हुई काउंसलिंग को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन



इन दोनों स्कूलों में तीन-तीन शिक्षकों का चयन होना था। पूर्व में काउंसलिंग में शामिल हुए शिक्षकों ने चयन में अनियमितता का आरोप भी लगाया था। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव ने बताया कि पूर्व में हुई काउंसलिंग निरस्त कर दी गई है। अब ब्लॉक के आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के चयन के लिए तीन दिसंबर को काउंसलिंग की तिथि तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed