{"_id":"584834584f1c1bf95944953d","slug":"banks-engaged-in-transactions-for-the-customer-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन के लिए बैंकों में लगी रही ग्राहकों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेन-देन के लिए बैंकों में लगी रही ग्राहकों की लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 07 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 28 दिन बाद भी नगर के विभिन्न बैंकों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पैसे जमा करने, निकासी समेत अन्य कार्यों के लिए बैंक के काउंटरों में लोगों को काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। 500 रुपए का नोट अब तक बैंकों में नहीं पहुंचा है। इस कारण ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक समेत विभिन्न बैंकों में बुधवार को भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही ग्राहक बैंकों में पहुंचने शुरू हो गए थे। पैसे जमा करने, निकासी समेत अन्य काउंटरों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पैसे निकालने जिला मुख्यालय के बैंकों में पहुंच रहे हैं। बैंकों के एटीएम से भी काफी संख्या में ग्राहक पैसा निकाल रहे हैं। एटीएम से सीमित धनराशि मिलने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों में अभी तक 500 रुपए का नोट नहीं आया है। इससे लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन