फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'Bamcef Social Justice Movement'

‘बामसेफ सामाजिक न्याय का आंदोलन’

Mon, 31 Jul 2017 10:31 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
 'Bamcef Social Justice Movement'
अधिवेशन में मौजूद बामसेफ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बामसेफ के जिला अधिवेशन में संगठन को सामाजिक न्याय का आंदोलन बताया गया, कहा कि देश में एकता स्थापित करने और हर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए बामसेफ प्रयासरत है। अधिवेशन में वर्ण व्यवस्था और असमानता पर करारा प्रहार भी किया गया। 

विज्ञापन


यहां एक होटल में आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ण व्यवस्था और रूढ़िवाद देश की एकता, अखंडता के लिए घातक है। इस व्यवस्था का समूल नाश करके ही राष्ट्रवाद की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। संगठन के जयंत कोहली ने भी अधिवेशन को संबोधित करते हुए बामसेफ संगठन के उद्देश्य बताए। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर बीके सिंह ने बामसेफ को सामाजिक न्याय का आंदोलन बताया। सामाजिक सद्भावना के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की गई। जिला उपाध्यक्ष नीलम टम्टा ने संगठन को मजबूत करने के तरीके बताए, पदाधिकारियों और सदस्यों से इसके लिए मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता हरीश लाल ने और संचालन दिनेश टम्टा और प्रमोद टम्टा ने  किया। इस अवसर पर तुला राम, केसी आर्या, संजय भाटिया, भूपाल कोहली, नवीन कोहली,  रमेश राम, इंद्र लाल, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed