फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Baman village, then in the shadow of the leopard's horror

बमन गांव फिर तेंदुए के आतंक के साये में

Fri, 28 Dec 2018 12:01 AM IST
nazim nazim अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: nazim nazim Updated Fri, 28 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Baman village, then in the shadow of the leopard's horror
चौखुटिया के महांकालेश्वर में ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम रजा अब्बास व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 तेंदुए के आतंक से प्रभावित बमन गांव में चार स्थानीय शिकारियों को तैनात कर दिया गया है। इस तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की प्रक्रिया भी वन विभाग ने शुरू कर दी है। तेंदुए का आतंक इतना है कि महाकालेश्वर क्षेत्र में तीन दिन तक शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने का फैसला किया गया है। वन विभाग ने शुक्रवार को ड्रोन से पूरे क्षेत्र का सर्वे करने और गांव में एक और पिंजरा लगाने का भी फैसला किया है। बृहस्पतिवार को महाकालेश्वर में चक्काजाम करने पहुंचे बमन गांव के लोगों से बातचीत के बाद ये फैसले किए गए।

बमन गांव और सीमापानी में एक तेंदुए ने एक सप्ताह के दौरान ही दो महिलाओं को मारा था। मंगलवार की रात सीमापानी गांव में एक तेंदुआ मारा गया तो वन विभाग ने बमन गांव क्षेत्र से शिकारियों को भी हटा लिया था। बुधवार को इस गांव में फिर तेंदुआ दिखाई दिया और गांव वालों ने इस तेंदुए को न मारने पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। इसी के तहत महाकालेश्वर में गांव के लोग जमा हुए। यहां पहुंचे अधिकारियों से गांव वालों की करीब एक घंटा बातचीत हुई और वन विभाग ने गांवों में शिकारी तैनात करने पर सहमति दी। इसके बाद बैरती के हरीश आर्या, सीमापानी के गंगा सिंह, विजयपुर द्वाराहाट के धन सिंह तथा खोलियाबांज के राजेंद्र सिंह को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


वन विभाग ने इस तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीमापानी में मारे गए तेंदुए के आदमखोर होने की पुष्टि नहीं हुई है। एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि महाकालेश्वर क्षेत्र के जीआईसी, प्राथमिक स्कूल तथा शिशु मंदिर तीन दिन तक बंद रहेंगे। एसडीएम ने ग्रामीणों से खुद भी सतर्क रहने को कहा है। इसके बाद लोगाें ने चक्काजाम न करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए बातचीत में शामिल

बमनगांव की प्रधान राधिका देवी, वन विभाग के एसडीओ पृथ्वीपाल सिंह, रेंजर हरीश खर्कवाल, थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, खष्टी देवी, बचीराम, महेश चंद्र, धीरज तिवारी, बीडीसी सदस्य खुशाल सिंह, कुंदन सिंह बिष्ट, चंदन भंडारी, दीवान सिंह किरौला, मदन राम, जानकी देवी, उमा देवी, तुलसी, हंसी, गीता जोशी, मंगल फुलारा, केएन जोशी, भूपेंद्र नेगी, डूंगर सिंह आदि।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed