{"_id":"a13796d3bd7e50a21f65a3388c132136","slug":"balrng-workshop-unleashes-mayhem-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालरंग कार्यशाला में बच्चोंने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालरंग कार्यशाला में बच्चोंने मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा बालरंग कार्यशाला के समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने नृत्य, गायन, कोरस की प्रस्तुति देकर देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
बाल रंगकर्मियों ने कार्यशाला की शुरुआत नवयुग की हम नई फसलें हैं गीत गाकर की। सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से बच्चों ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाईयों के रीति रिवाजों से सर्वधर्म संभाव का संदेश दिया। गायन का निर्देशन प्रियंका जोशी और कोरियोग्राफी चंद्रेश थापा ने की।
विज्ञापन
इसके अलावा गणेश वंदना, दुहाई है नृत्य, कुमाऊंनी नृत्य ओ मेरी भाना, कमली-कमली, पल-पल दिल के पास, लुंगी डांस की जीवंत प्रस्तुति देकर बाल कलाकारों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
प्रियंका जोशी के निर्देशन में राग यमन चतुरंग, बाल कलाकार अनन्या रौतेला ने कमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। यथार्थ जोशी और युवराज जोशी ने शानदार डांस किया।
इससे पहले लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के सांस्कृतिक संयोजक रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी (गुरुजी) ने समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि कार्यशाला बच्चों के चहुंमुखी विकास में सहायक है।
1992 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रही कार्यशाला में भाग लेकर बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं। नृसिंह कल्याण समिति के सचिव मनोज वर्मा ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा।
दानिश अली ने रिदम नाल, मुकुल कुमार ने गिटार, उत्सव मल ने ढोलक, दीपक रावत ने हारमोनियम पर संगत दी।
व्यवसायी अरुण वर्मा, कंचन चौधरी की ओर से बच्चों को उपहार दिए गए।
इस अवसर पर विजय उप्रेती, चित्रकार चंदन लाल, परितोष जोशी, कमल कांडपाल, आकाश थापा, अभय राज साह, परितोष जोशी तरुण भट्ट, युवराज जोशी, धीरेंद्र रावत, शेखर सिजवाली, विक्की खंपा,नरेश बिष्ट, आलोक वर्मा, मो. चांद, लोकेश तिवारी आदि मौजूद थे