फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bakhali Team wins in Bajrang Trophy

बाखली की टीम ने जीती बजरंग क्रिकेट ट्राफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bakhali Team wins in Bajrang Trophy
चौखुटिया में विजेता बाखली की टीम को ट्राफी प्रदान करते पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बजरंग ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में केदारनाथ एकेडमी बाखली की टीम ने महादेव भिकियासैंण की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

बीस-बीस ओवरों के मैच में भिकियासैंण की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए 161 रन बनाए जवाब में बाखली की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर 17वें ओवर में विजय का लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच बाबा केदारनाथ एकेडमी के राकेश अटवाल बने जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मैन ऑफ द सीरीज भिकियासैंण के मनीष, सर्वक्षेष्ठ बल्लेबाज विक्रम नेगी, गेंदबाज नंदन, क्षेत्र रक्षक हरीश बिष्ट और सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर धीरज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर जीवन कुमैया और कुंदन मेहरा, स्कोरर दीपक बिष्ट और अर्जुन नेगी और उद्घोषक नवीन किरोला और दीपक गोस्वामी थे। मंच संचालन आयोजक मंडल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी ने किया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने विजेता और उप विजेता दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुरस्कार बांटे। फाइनल मुकाबले के अन्य अतिथियों में बीडीसी सदस्य चेतना नेगी, प्रधान ज्योति, मदन सिंह बोरा, शेर सिंह अधिकारी, राजेंद्र खत्री आदि थे। आयोजक पुष्कर नेगी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed