फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bail Plea Rejected By Court

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी की अपील हुई खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bail Plea Rejected By Court
अल्मोड़ा। अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद नाथ त्रिपाठी की अदालत ने ठगी और धोखाधड़ी के अभियुक्त कुमार गौरव उर्फ विशाल की अपील खारिज कर दी। न्यायालय ने अभियुक्त की सजा को बरकरार रखा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एचसी नैलवाल ने न्यायालय को बताया कि कुमार गौरव ने खुद को दिल्ली मेट्रो में एचआर बताकर अल्मोड़ा निवासी सुनील तिवारी से एक लाख अस्सी हजार और जीवन मलवाल से एक लाख पैंसठ हजार, रुद्रपुर निवासी आरती गुप्ता से एक लाख तीस हजार रुपये दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए। उन्हें नियुक्ति पत्र ई मेल कर दिए लेकिन ज्वाइन कराने के लिए टालता रहा। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज हुई और अभियुक्त के मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन अल्मोड़ा, न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा में हुई। अदालत ने अभियुक्त कुमार गौरव को दोष सिद्ध किया और 21 जनवरी 2020 को अभियुक्त कुमार गौरव को धारा 467 आईपीसी में 3 साल की सजा और 10000 रुपये अर्थदंड, धारा 468 आईपीसी में तीन साल की सजा, दस हजार रुपये का अर्थदंड, धारा 471 आईपीसी में दो साल की सजा और 5000 रुपये अर्थ दंड से दंडित किया। जिसके खिलाफ अभियुक्त कुमार गौरव ने अदालत में अपील की और अभियुक्त के मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद नाथ त्रिपाठी की अदालत में हुई। अदालत ने मामले के समस्त विश्लेषण व पत्रावली के परिशीलन के बाद अभियुक्त पर लगे आरोप सिद्ध माने और अभियुक्त कुमार गौरव उर्फ विशाल की अपील खारिज कर उसकी सजा बरकरार रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed