फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bagvali Kautik In Dwarahat

नंदा सुनंदा तूं दैणी है जाए, माता गौरी नंदा तू................

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bagvali Kautik In Dwarahat
बग्वालीपोखर के बग्वाई मेले में लोकसंस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर में ऐतिहासिक बग्वाई मेला जारी है। लोकगायक नंद लाल आर्य ने हे नंदा सुनंदा तू दैणी है जाए, माता गौरी नंदा तू दैणी है जाए गीत के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंगारंग कार्यक्रमों को देखने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे हुए थे। अतिथियों ने कहा कि मेला हर वर्ष भव्य रूप से मनाया जा रहा है। मेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी को पुरानी संस्कृति की पहचान होती है। विद्यालयी बच्चों के लिए भी मेला प्रतिभा दिखाने का मौका है।
विज्ञापन

तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मोहन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, किशन सिंह आदि थे। उन्होंने मेले को सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक जीवन अधिकारी ने की। अतिथियों ने कहा कि बग्वाई मेला समिति मेले को आधुनिक तरीके से लोक संस्कृति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

समाज सेवी कुंदन सिंह मेहता ने कहा कि यह मेला दिन प्रतिदिन बेहतर होते जा रहा है, इसके लिए मेला समिति के प्रयास सराहनीय हैं। मेला समिति अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी ने सहयोग की अपील की। सचिव प्रमोद जोशी ने कहा कि हम इस मेले को पूर्ण रूप से गोपिया मैदान भमका नौला में ही आयोजित करना चाहते थे, जिसमें प्रशासन की अनुमति भी मिल गई थी। उन्होंने कहा कि लेकिन कुछ लोगों की ओर से फैलाए गए भ्रम की वजह से ऐसा पूर्ण रूप से करना संभव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज का दिना तू रौली घर पना
द्वाराहाट। लोक कलाकार प्रकाश सिंह बिष्ट के निर्देशन में संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति अल्मोड़ा के लोक कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा प्रवाह लोक कला समिति, अल्मोड़ा और मां नंदा सुनंदा सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं क्षेत्रीय कलाकारों ने भी अपनी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मेले में दी। कार्यक्रमों तहत कुमारी शीला ने आज का दिना तू रौली घर पना, ओ याद आली तुमरी गीत गाकर सभी का मन मोहा। संवाद
गोपिया मैदान की भूमि सरकार को समर्पित
द्वाराहाट। मेला स्थल गोपाल सिंह भंडारी गोपिया के सभी उत्तराधिकारियों ने पूरी भूमि को क्षेत्र के विकास के लिए सरकार को समर्पित करने की घोषणा की। इस दौरान हरीश रौतेला, मोहन सिंह बिष्ट, बचे सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने एक स्वर में यह घोषणा की। डॉ संतोष बिष्ट और त्रिभुवन बिष्ट ने मेले की संक्षिप्त रूपरेखा पर प्रकाश डाला। वहां पर कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश बनेशी, सांस्कृतिक सचिव डॉ. दीपक मेहता, पोखरम के निदेशक त्रिभुवन बिष्ट, भानू जोशी, बचे सिंह भंडारी, अजय नेगी, प्रदीप मवाड़ी, बलवीर भंडारी, अर्जुन बिष्ट, कुंदन सिंह मेहता, देवेंद्र बिष्ट आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष बिष्ट ने किया।

रावलसेरा की सान्वी को लकी ड्रॉ में मिली स्कूटी
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वाई मेले के तहत लकी ड्रा प्रतियोगिता हुई। रावलसेरा की सान्वी बिष्ट ने स्कूटी, हल्द्वानी की गीता बिष्ट ने फ्रिज, रावलसेरा के कान्हा बिष्ट के नाम वाशिंग मशीन रही। मेल्टा के बिपिन पांडेय ने एलसीडी टीवी, ऐरड़ा की मिनी ने ओवन जीता। किसकूनी के हरीश अधिकारी ने इंडक्शन चूल्हा, कामा के मनोहर सिंह ने मिक्सर मशीन और द्वाराहाट थाने के महेंद्र सिंह बिष्ट के नाम इलेक्ट्रिकल कैटल रही। संवाद

बग्वालीपोखर के बग्वाई मेले में नृत्य पेश करते कलाकार। संवाद

बग्वालीपोखर के बग्वाई मेले में नृत्य पेश करते कलाकार। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed