फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bageshwar road

 सोमेश्वर-बागेश्वर सड़क 10 साल बाद भी अधूरी

Sun, 10 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 10 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
bageshwar road
बागेश्वर सड़क - फोटो : अमर उजाला

 सोमेश्वर-गिरेछीना-बागेश्वर 14 किमी सड़क का निर्माण कार्य दस साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। यदि यह सड़क बन जाती है तो सोमेश्वर से गिरेछीना होते हुए बागेश्वर की दूरी करीब 22 किमी कम हो जाएगी। वर्तमान में सोमश्वर से कौसानी होते हुए बागेश्वर जाने के लिए 52 किमी की यात्रा करनी पड़ती है। 

विज्ञापन


 क्षेत्र की जनता की मांग पर प्रदेश सरकार ने अक्तूबर 2005 में 30 किमी लंबी सोमेश्वर-गिरेछीना-बागेश्वर सड़क को मंजूरी दी। इस सड़क का सोमेश्वर से गिरेछीना तक 14 किमी हिस्सा अल्मोड़ा जिले और गिरेछीना से बागेश्वर तक करीब 16 किमी हिस्सा बागेश्वर जिले में पड़ता है। अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत 14 किमी सड़क का काम लोनिवि दस साल में भी पूरा नहीं कर सका है। पूर्व में विभाग ने सोमेश्वर से आगरौलकुड़ी तक सात किमी सड़क बनाई और डामर किया, जो अब बदतर स्थिति में पहुंच गया।
विज्ञापन


बाद में आगरौलकुड़ी से गिरेछीना तक सड़क का कटान किया।
2014 में पूरी सड़क के डामरीकरण कल्वर्ट निर्माण के लिए 7.04 करोड़ रुपये मंजूर हुए। दिसंबर 2014 से विभाग ने सुधारीकरण का काम शुरू किया। गिरेछीना से आगररौलकुड़ी तक सात किमी हिस्से में 2.56 करोड़ से डामर कर दिया है, लेकिन आगरौलकुड़ी से सोमेश्वर तक सात किमी हिस्से में सड़क की दशा खराब है। डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। 33 कल्वर्ट अधूरे पड़े हैं। जानकारी के अनुसार वहीं बागेश्वर जिले के अंतर्गत दो किमी सड़क अभी भी कच्ची है। इस कारण क्षेत्रवासियों को यातयात सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-----
दिसंबर 2014 से डेढ़ साल में सड़क का काम पूरा करने का लक्ष्य है। ठेकेदार द्वारा धीमी गति से काम करने से उस पर सात लाख रुपये की पेनाल्टी भी लगाई जा चुकी है। ठेकेदार को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अनिल पांगती, सहायक अभियंता, लोनिवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed