फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bageshwar Eleven Won The Match

महिला फुटबाल का मैच बागेश्वर एकादश ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Eleven Won The Match
अल्मोड़ा में विजेता टीम के साथ फुटबाल एसोसिएशन के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अल्मोड़ा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित मुकाबले में बागेश्वर की टीम ने अल्मोड़ा एकादश को दो गोलों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित मैच बागेश्वर और अल्मोड़ा की महिला टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। बागेश्वर की खिलाड़ी हिमानी ने शूट को गोल में बदल कर अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। वहीं, बागेश्वर की सरोज ने दूसरा गोल किया और बागेश्वर एकादश की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। अल्मोड़ा एकादश की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। वहां पर उप क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल, सचिव विनीत बिष्ट, कोच मनोज कनवाल, मनीष कनवाल, कुलदीप बोरा, मनोज आर्या, किशन लाल, रजत बिष्ट, ईशू जोशी सहित आदि मौजूद थे। इधर, मैच के पश्चात हाकी खिलाड़ियों ने स्टेडियम में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं और लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed