फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Badminton World Junior Ranking No.1

बैडमिंटन : विश्व जूनियर रैंकिंग में अल्मोड़ा के लक्ष्य नंबर-1

Thu, 02 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 02 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Badminton World Junior Ranking No.1
शटलर लक्ष्य। - फोटो : अमर उजाला

विश्व बैडमिंटन फेडरेशन की ओर से जारी रैकिंग में अल्मोड़ा के युवा शटलर लक्ष्य सेन को विश्व जूनियर रैंकिग में पहला स्थान मिला है। कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुके लक्ष्य के भाई चिराग भी दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी हैं। वर्तमान में लक्ष्य साईं एक्सटेंशन सेंटर अल्मोड़ा और प्रकाश पादुकोण अकादमी बंगलूरू से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि गुरुवार को जारी रैंकिग में लक्ष्य को 16903 अंकों के साथ प्रथम स्थान मिला है।16091 अंक के साथ ताईपे के चयाहुवाली  दूसरे स्थान पर और 13400 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थाइलैंड के पचरौपौल हैं। इससे पूर्व लक्ष्य के बड़े भाई चिराग को भी वर्ल्ड जूनियर रैंकिग में दूसरा स्थान मिल चुका है। मालूम हो कि लक्ष्य के पिता डीके सेन बैडमिंटन खिलाड़ी होने के साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण के साईं एक्सटेंशन केंद्र अल्मोड़ा में बैडमिंटन कोच भी हैं। लक्ष्य ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट समिति और प्रकाश पादुकोण अकादमी बंगलूरू को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed