फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad smells are a burden on our breath... Look Government, there is more garbage on the roads than in the dustbins

Almora News: सांसों पर बदबू की बेड़ियां...देखिए सरकार, कूड़ेदान से ज्यादा रास्तों पर कचरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bad smells are a burden on our breath... Look Government, there is more garbage on the roads than in the dustbins
अल्मोड़ा। नगर निगम हर रोज साफ-सफाई और नियमित कूड़ा उठान के दावे करता है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के कई वार्डों में कूड़ेदानों के आसपास कचरे के ढेर लगे हैं। ये न सिर्फ बदबू फैला रहे हैं बल्कि संक्रामक बीमारियों को न्योता भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र की 40 वार्डों में करीब 40 हजार आबादी है। यहां से रोजाना 15 टन कचरा निकलता है और इसे बल्ढौटी में निस्तारित किया जाता है। शहर में 44 कूड़ेदान लगाए गए हैं। इनकी हालत यह है कि कचरा डिब्बों से बाहर ही सड़कों पर पड़ा मिलता है। बंदर और आवारा कुत्ते भोजन की तलाश में कूड़ा फैलाकर इसे पूरे रास्ते में फैला देते हैं। नतीजा यह सड़कें कचरे से बजबजा रही हैं और नगर निगम केवल दिखावटी सफाई पर संतोष कर रहा है। नगर के माल रोड पर लगे कूड़ेदान के पास तक कई बार सड़क पर कूड़ा बिखरा रहता है। इस जगह लावारिस कुत्तों का झुंड बैठा रहता है। कूड़े में भोजन की तलाश करते कुत्ते कूड़े को बिखरा कर सड़क पर फैला देते हैं।
विज्ञापन



आंकड़ों का आईना देखें अधिकारी
ताजा स्वच्छ सर्वेक्षण के अनुसार अल्मोड़ा नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर 907वीं और राज्य स्तर पर 36वां स्थान मिला। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2025 को जारी की गई थी। लोगों को उम्मीद बंधी थी कि नगर निगम बनने के बाद हालात में सुधार आएगा लेकिन जमीनी स्तर पर हालात पहले जैसे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावे और जमीनी हकीकत में इतना फर्क क्यों?
शहरवासी पूछ रहे हैं कि जब नगर निगम रोजाना कचरा उठाने का दावा करता है, तो फिर सड़कों पर कचरे के ढेर क्यों नजर आते हैं? बंदरों और कुत्तों से निपटने के लिए निगम अब तक कोई ठोस इंतज़ाम क्यों नहीं कर पाया?

पैदल रास्ते बने कचरा निस्तारण की जगह
नगर के विवेकानंद पुरी वार्ड में भी सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं दिखी। वार्ड में खत्याड़ी को जोड़ने वाले रास्ते पर खुली जगह पर कूड़ा बिखरा हुआ है। इससे राहगीरों और स्कूली विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश होने पर कूड़ा कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे मार्ग में चलना दूभर हो जाता है।

शिक्षा संस्थानों के पास गंदगी का अड्डा
नगर के एलआर साह रोड पर एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास नगर निगम ने कूड़ेदान लगाया है लेकिन कूड़ा सड़क पर बिखरा है। कूड़ेदान में भोजन की तलाश पर छत पर बंदर बैठे रहते हैं। इस जगह पर बंदरों की दहशत है। बंदर कूड़ेदान से कूड़ा निकालकर सड़क पर फैला देते हैं। इससे सड़क गंदगी से बजबजा रही है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ढूंगाधारा और माल रोड भी अछूते नहीं
नगर में चर्च के पास से ढूंगाधारा को जोड़ने वाले मार्ग पर रखा कूड़ेदान में कूड़ा बिखरा रहता है। मंगलवार को सफाई होने से यहां कूड़ा फैला नहीं दिखाई दिया। कूड़ेदान से नगर निगम रोजाना कूड़ा उठवाता है लेकिन कई बार बंदर कूड़े को बीच सड़क पर फैला देते हैं। इससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

-
कोट

नगर निगम क्षेत्र में रोजाना कूड़ा उठान होता है। कूड़ेदान से कूड़ा एकत्रित कर इसे बल्ढौटी में निस्तारित किया जाता है। नगर क्षेत्र में नियमित सफाई की जाती है। - लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed