फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bad roads

जिला मुख्यालय समेत कई सड़कों की हालत खस्ताहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
bad roads
सोमेश्वर-बिंता मार्ग में रैत के पास सड़क में जमा बरसाती पानी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शहर समेत जिले की कई सड़कें बदहाल बनी हुई हैं। डामर उखड़ने से सड़कों में गड्ढ़े बने हुए हैं। बारिश में गंदा पानी गड्ढों में भर जाता है। सड़कों की दशा खराब होने से पैदल चलने वालों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में मालरोड कई स्थानों पर बदहाल बनी हुई है। मालरोड में बस स्टैंड, शिखर तिराहे समेत अन्य स्थानों पर सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं। यही हाल लिंक रोड का भी है। इस सड़क में भी गड्ढे बने हैं। बरसाती पानी के निकासी के लिए नालियां नहीं बनी हैं। जिससे बारिश होने पर आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यही हाल 52 किमी लंबी अल्मोड़ा-कौसानी सड़क का भी है। अल्मोड़ा से भगतोला तक सड़क में कई स्थानों पर डामर उखड़ा हुआ है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें होती हैं। पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नालियां भी नहीं बनी हैं। बरसाती पानी सड़क पर बहते रहना आम हो गया है। सोमेश्वर-बिंता मार्ग की हालत भी खराब बनी हुई है। इस मार्ग में भी डामर उखड़ा हुआ है। वहीं सड़क किनारे कई स्थानों पर दीवारें भी क्षतिग्रस्त हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह कनवाल, अवर अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed