{"_id":"5c8a8f9cbdec2214262c4d88","slug":"bad-elements-set-fire-to-hero-honda-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने हीरो होंडा बाइक में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने हीरो होंडा बाइक में आग लगाई
Thu, 14 Mar 2019 11:00 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों द्वारा जलाई गई बाइक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात शरारती तत्वों ने पूर्वी पोखरखाली में होमगार्ड कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक हीरो होंडा बाइक को आग लगा दी। जिससे बाइक जलकर राख हो गई। वाहन स्वामी ने एनटीडी चौकी में इस मामले में तहरीर दे दी है। पूर्वी पोखरखाली निवासी मोहम्मद हारुन पुत्र खलील अहमद ने अपनी हीरो होंडा बाइक यूके 01-9794 होमगार्ड कार्यालय को जाने वाले मार्ग के किनारे खड़ी की थी।
विज्ञापन
बुधवार की रात शरारती तत्वों ने बाइक में आग लगा दी। गुरुवार की सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर आए तो उन्हें बाइक जलने का पता चला। इसके बाद उन्होंने एनटीडी चौकी में तहरीर दी। गौरतलब है कि इसी मार्ग पर पहले भी दो बाइकों को जला दिया गया था। करीब डेढ़ साल पहले नगर के हुक्का क्लब में एक, जाखनदेवी में तीन, भैरव मंदिर में एक मोटर साइकिल को शरारती तत्वों ने आग लगाकर जला दिया था। चौकी प्रभारी पुुनीता बलौदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन