फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Babita became president, Meenakshi became vice president

Almora News: बबिता अध्यक्ष, मीनाक्षी बनीं उपाध्यक्ष

Wed, 15 Jul 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 15 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Babita became president, Meenakshi became vice president
अल्मोड़ा। कुमाऊं सहकारी संघ लिमिटेड की नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम के अनुसार बबीता मेहरा अध्यक्ष और मीनाक्षी पांडे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इसके अलावा गोपाल सिंह, रविंद्र खोलिया, आनंद सिंह, पप्पू मेहरा, चंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह भोजक और हयात सिंह विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबीता मेहरा ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा संघ के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने का भरोसा जताया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, रानीखेत जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, घनश्याम जोशी, सूरज सिराड़ी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed