{"_id":"68336733da3ef277b40258b7","slug":"baba-vishvnath-ki-jay-jaykar-almora-news-c-232-1-ksp1005-128582-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाबा विश्वनाथ की जय जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाबा विश्वनाथ की जय जयकार
Mon, 26 May 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 26 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा रविवार को अल्मोड़ा पहुंची। डोली का भव्य स्वागत कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन किए।
नगर के करबला स्थित पार्क, धारानौला, दुगालखोला, पुलिस लाइन के समीप डोली रथ यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने डोली पर अक्षत और पुष्प वर्षा की। बाबा विश्वनाथ के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा। संयोजक मनोज सनवाल ने बताया कि डोली रथ यात्रा अल्मोड़ा के बाद अगले पड़ाव भवाली को रवाना हुई। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में निकली यात्रा एक माह तक उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर जाएगी।
स्वागत करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, प्रकाश रावत, मनोज भंडारी, प्रताप सत्याल, भीम ऐठानी, हेम जोशी, शेखर लखचौरा, पार्षद संजय जोशी आदि थे।