फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Azadi Ka Amrut Mahotsav

सेना के हथियारों की प्रदर्शनी रही लोगों के आकर्षण का केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Azadi Ka Amrut Mahotsav
अल्मोड़ा के छावनी में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में एक बालिका को सम्मानित करते सैन्य अधिकारी? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गरुड़ डिवीजन की कांगो ब्रिगेड की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ अल्मोड़ा छावनी से किया गया। इस मौके पर लगाई गई सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव का लक्ष्य कुमाऊं क्षेत्र में आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक भारत वर्ष के उदय का स्मरण, देश प्रेम की भावना जगाना, स्वतंत्रता सेनानी और वीर सैनिकों के बलिदानों का स्मरण करना है। महोत्सव में विद्यार्थियों में सेना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज, ड्राइंग, पेंटिंग समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेना के हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। 75 किमी साइकिल, 750 किमी मोटर साइकिल रैली और सैनिकों के 75 किमी ट्रैकिंग अभियान का फ्लैग ऑफ किया गया। राजकीय बाल शिशु गृह और राजकीय किशोरी गृह के बच्चों के साथ ही वीर नारियों और गौरव सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। आर्मी बैंड और भांगड़ा के जोशीले प्रदर्शन के साथ ही आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। इस मौके पर जीओसी गरुड़ डिविजन, कंमाडर कांगो ब्रिगेड, कमांडेंट कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, अल्मोड़ा बटालियन के कमान अधिकारी समेत अन्य सैन्य अधिकारी, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ नवनीत पांडे, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारीयां, छात्र- छात्राएं समेत काफी संख्या में कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed