फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Auditorium construction exercise intensifies

Almora News: अल्मोड़ा में ऑडिटोरियम निर्माण की कवायद तेज, जल्द तैयार होगी डीपीआर

Thu, 10 Aug 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Auditorium construction exercise intensifies
 अल्मोड़ा नगर में इस संग्रहालय में बनेगा ऑडिटोरिय। संवाद - फोटो : अल्मोड़ा नगर में इस संग्रहालय में बनेगा ऑडिटोरिय। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय की जगह जल्द बहुमंजिला ऑडिटोरियम अस्तिव में आएगा, इसकी कवायद तेज हो गई है। संस्कृति विभाग इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है। ऑडिटोरियम बनने के बाद जिले के कलाकारों को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम कर अपनी संस्कृति का आसानी से प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।

नगर के माल रोड़ पर संग्रहालय के स्थान पर ऑडिटोरियम बनाने की योजना परवान चढ़ने लगी है। संस्कृति विभाग इन दिनों निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार कर रहा है। ऑडिटोरियम के साथ ही यहां पार्किंग का भी निर्माण होगा, जिसका सीधा लाभ स्थानीय वाहन चालकों के साथ ही पर्यटकों को होगा। साथ ही जिले के विभिन्न सांस्कृतिक मंच से जुड़े कलाकारों को अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए मंच मिलेगा। संस्कृति विभाग के मुताबिक तीन मंजिला इस भवन में पंडित गोविंद बल्लभ पंत गैलरी बनाई जाएगी, जिसमें विभिन्न ऐतिहासिक पुस्तकों का संग्रहण होगा। संवाद
विज्ञापन


समारोह के लिए किराए पर मिल सकेगा हॉल
अल्मोड़ा। ऑडिटोरियम बनने से इसका लाभ आम लोगों को भी मिलेगा। विभाग के मुताबिक हॉल को शादी समारोह आदि के लिए किराए पर दिया जाएगा। लोगों को कम पैसे में आसानी से यहां समारोह के लिए स्थान मिल सकेगा। इससे विभाग की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
संग्रहालय में ऑडिटोरियम का निर्माण होना है, जिसकी डीपीआर बनाई जा रही है। ऑडिटोरियम बनने से लोगों के साथ ही पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा।
- डॉ. चंद्र सिंह चौहान, प्रभारी निदेशक, अल्मोड़ा संग्रहालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed