फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination Includes 55 Candidates

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 55 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination Includes 55 Candidates
अल्मोड़ा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में कुल 55 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 

विज्ञापन


कैंट स्थित शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में परीक्षा केंद्र निर्धारित था। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पूर्व में ही ई-मेल से भेज दिए गए थे। परीक्षा देने आए बच्चों में खासा उत्साह था। परीक्षा सुबह 11 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक हुई। परीक्षा में कुल 55 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिनमें कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के 37 और कक्षा नौ और दस के 18 अभ्यर्थी शामिल थे। 
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए अल्मोड़ा जिले के अलावा पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग, गणाईगंगोली, बागेश्वर और चंपावत जिलों से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे।

बेरीनाग से आए नौवीं के छात्र गौरव उप्रेती, बारहवीं के छात्र बलवीर सिंह सुयाल, गणाईगंगोली के राहुल देव, सौरभ सिंह ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को मेधावी विद्यार्थियों के लिए सार्थक पहल बताया। परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर छात्रवृत्ति हासिल करना उनका लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed