फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   attestation parade of KRC Ranikhet

केआरसी के 179 रिक्रूट थल सेना में शामिल

Tue, 28 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 28 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
attestation parade of KRC Ranikhet
केआरसी रानीखेत की कसम परेड - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदम कदम बढ़ाए जा की स्वर लहरियों के बीच कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के 179 रिक्रूट सोमवार को थल सेना में शामिल हो गए। धर्मगुरुओं ने जवानों को देश की आन, बान, शान की शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों से देश की रक्षा के लिए हर संभव तैयार रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


कसम परेड सुबह केआरसी के सोमनाथ मैदान में शुरू हुई। इस दौरान जवानों ने भव्य परेड का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद धर्मगुरु पं. सूबेदार प्रकाश चंद्रा ने जवानों को गीता और राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर देशसेवा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट ब्रिगेडियर चहार ने कहा कि जवानों ने सेना में शामिल होने का शानदार निर्णय लिया है,देश सेवा के लिए सेना से बढ़कर कोई दूसरा माध्यम नहीं है। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया, ले. कर्नल टीपी शर्मा, जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल राम मोहन सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थे। इस दौरान नव प्रशिक्षित जवानों के परिजनों को गौरव मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रिक्रूट मनोज सिंह, चंदन सिंह, महेश सिंह और विनोद कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed