{"_id":"657deb34fc54dca105039801","slug":"attendance-from-biometric-almora-news-c-232-1-shld1002-6055-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए
Sat, 16 Dec 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास ने जिले के दूरस्थ विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
शनिवार को अपर निदेशक लीलाधर ने जीआईसी दन्या, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी, जीजीआईसी बाड़ेछीना का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के निर्देश दिए। कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों को भी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करना होगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को हर विद्यालय में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के साथ ज्ञान भी बांटा। इस दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी अंबा दत्त बलोदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद रहे।