फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Atmosphere heated up in Salt after misdeed allegation against BJP leader

CRIME: भाजपा नेता पर दुष्कर्म के आरोप के बाद गरमाया माहौल, कांग्रेसियों ने काटा हंगामा; लोगों ने की नारेबाजी

Sat, 31 Aug 2024 01:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 31 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

अल्मोड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद अब सल्ट में माहौल गरमा गया है। पीड़ित के परिजन जैसे ही तहरीर देने राजस्व पुलिस के पास पहुंचे, इस मामले की चिंगारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। 

विज्ञापन
Atmosphere heated up in Salt after misdeed allegation against BJP leader
भाजपा नेता पर दुष्कर्म के आरोप के बाद गरमाया माहौल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद अब सल्ट में माहौल गरमा गया है। पीड़ित के परिजन जैसे ही तहरीर देने राजस्व पुलिस के पास पहुंचे, इस मामले की चिंगारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। आननफानन क्षेत्र के लोग तहसील में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

राजस्व कर्मी पीड़ित परिजनों को लेकर तहसील पहुंचे तो लोग एकत्र हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच पीड़िता का सीएचसी देवायल में मेडिकल कराया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाए रखा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: भाजपा नेता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता के परिजनों को धमकी दे रहा था आरोपी; मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को भी मिला हमलावर होने का मौका
सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी यहां जमकर बवाल किया। कांग्रेस के युवा नेता नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले तहसील और फिर सीएचसी देवायल में एकत्र हो गए। इस दौरान कार्यकर्ता आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के जिम्मेदार नेताओं का इस तरह के मामलों में शामिल होना जाहिर करता है कि धामी सरकार के शासन में बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाएगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।

आज जिले भर में सरकार का पुतला दहन करेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने सल्ट में हुए इस कृत्य पर शनिवार को जिलेभर में प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन करने की घोषणा कर दी है। भोज ने आरोप लगाया है कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं, भाजपा के नेता बेटियों का इस तरह से उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारी दबाव के बाद टीम गिरफ्तारी के लिए हुई रवाना
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद सल्ट क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शाम सात बजे तक स्थानीय लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ता आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते रहे। जनदबाव को देखते हुए थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी अपनी टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गए हैं। इधर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी। वह चैन से नहीं बैठेंगे।

जिले के आला नेताओं ने साधी चुप्पी
भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जिले के आला नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। जिलाध्यक्ष समेत जब पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उनके फोन बंद मिले। जिनसे बात हुई भी उन्होंने इस मामले के बारे में जानकारी न होने की बात कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed