{"_id":"5bd208c9bdec226966335a9f","slug":"at-the-age-of-85-honor-of-routale-who-took-a-master-s-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 की उम्र में विशारद की डिग्री लेने वाले रौतेला का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 की उम्र में विशारद की डिग्री लेने वाले रौतेला का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
रिटायर इंजीनियर विष्णु सिंह रौतेला को सम्मानित करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी के अल्मोड़ा स्थित उप केंद्र की ओर से शिखर के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त इंजीनियर 85 वर्षीय विष्णु सिंह रौतेला को ज्योतिष विद्या विशारद की डिग्री प्रदान करने के साथ ही सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 85 साल की उम्र में भी विष्णु सिंह रौतेला की अध्ययन के प्रति ललक सभी के लिए प्रेरणादायी है।
ज्योतिष संस्थान उप केंद्र को संचालित करने वाले वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक ने बताया कि विष्णु सिंह रौतेला ने उम्र के इस पड़ाव में भी नियमित रूप से अध्ययन करके कोर्स को पूरा किया। इस मौके पर विष्णु सिंह रौतेला ने भी अपने अनुभव सुनाए। उन्होंने इस डिग्री को हासिल करने में अपनी धर्मपत्नी के सहयोग का भी जिक्र किया। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट के अलावा डॉ. जीवन सिंह मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल शाह, वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट, डॉ. मदन मोहन पाठक ने विष्णु सिंह रौतेला को प्रमाणपत्र देने के साथ ही शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ सिंह नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता खीमपाल सिंह मेहता, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी, शिवेंद्र गोस्वामी, डीएस
सिजवाली, कंचना तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।