{"_id":"9ac75c8c650febbb9e3cd6e055bbf930","slug":"assembly-segments-in-the-district-s-10-votable-sites-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में विस क्षेत्रों के 10 मतदेय स्थलों में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में विस क्षेत्रों के 10 मतदेय स्थलों में परिवर्तन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के 10 मतदेय स्थलों में परिवर्तन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पूर्व में स्थापित मतदेय स्थलों के भवनों के क्षतिग्रस्त होने, स्कूलों के उच्चीकरण, नाम परिवर्तन के चलते मतदान केंद्रों के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव मिले थे। आयोग की अनुमति के बाद संशोधित सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में 19 धामदेवल जीआईसी के स्थान पर कारचूली (झला), सल्ट के 89 प्राथमिक स्कूल कोटसारी के बजाए प्राथमिक स्कूल बूंगीधार, रानीखेत विधानसभा के 47 सगनेटी प्राथमिक स्कूल के स्थान पर सगनेटी पंचायतघर, 56 प्राथमिक स्कूल कारचूली के स्थान पर प्राथमिक स्कूल कारचूली अतिरिक्त कक्ष, 125 और 127 मिशन इंटर कालेज के स्थान पर सरस्वती हाईस्कूल रानीखेत, 128 बालिका इंटर कालेज के स्थान पर छावनी प्राथमिक स्कूल रानीखेत, 131 नया कैंट प्राथमिक स्कूल के स्थान पर छावनी इंटर कालेज कर दिया है।
विज्ञापन
सोमेश्वर विधानसभा में 12 भूलखर्कवाल गांव के स्थान पर राजकीय हाईस्कूल, 112 कुवांली के स्थान पर कन्या जूनियर हाईस्कूल और जागेश्वर के 103 पजेणा प्राथमिक स्कूल का स्थान परिवर्तन कर प्राथमिक स्कूल ज्वारनैड़ी, 148 जलना प्राथमिक विद्यालय के बजाए प्राथमिक स्कूल टकोली कर दिया है।
विज्ञापन