फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asphalting work started on Collectorate Road

Almora News: कलक्ट्रेट रोड पर शुरू हुआ डामरीकरण कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Asphalting work started on Collectorate Road
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट रोड के चौड़ीकरण के बाद अब सड़क पर डामरीकरण कार्य भी शुरू हो गया है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता कवींद्र पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित था, लेकिन लंबे समय तक कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने लगातार जिलाधिकारी, कुमाऊं कमिश्नर और मुख्यमंत्री स्तर पर पत्राचार एवं वार्तालाप कर सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तत्कालीन जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की पहल पर मई 2025 में कलक्ट्रेट रोड के सुधारीकरण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था। वर्तमान जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशों पर तय समय सीमा के भीतर चौड़ीकरण कार्य पूरा कर अब सड़क पर डामरीकरण शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने और डामरीकरण होने से यातायात सुगम होगा तथा आम जनता को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed