फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Artworks of 90 painters were seen in the exhibition

Almora News: प्रदर्शनी में दिखीं 90 चित्रकारों की कलाकृतियां

Wed, 22 May 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Artworks of 90 painters were seen in the exhibition

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग में तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में नेपाल, बुल्गारिया, अमेरिका, सिंगापुर आदि देशों के 90 चित्रकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

बुधवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्वतीय संस्कृति को संरक्षित करने में यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। कुलपति प्रो. बिष्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन से कला को बढ़ावा मिलेगा। पद्मश्री ललित पांडे ने कलाकारों से संस्कृति को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान प्रो. सोनू द्विवेदी की पुस्तक और सोविनियर का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

पद्मश्री डॉ. यशोधर पठपाल, पद्मश्री डॉ. श्याम शर्मा, पद्मश्री विजय शर्मा, रागिनी उपाध्याय ने कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। वहां विवि के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, संयोजक प्रो. शेखर चंद्र जोशी, डॉ. दीपक, डॉ. ललित जोशी, डॉ. संजीव आर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed