फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Artists from Allahabad have come to mind the audience

इलाहाबाद से आए कलाकारों ने दर्शकों का मन मोहा

Wed, 06 Mar 2019 12:12 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Wed, 06 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Artists from Allahabad have come to mind the audience
भिकियासैंण में पौराणिक शिवरात्रि मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : amar ujala
 पौराणिक शिवरात्रि मेले के दूसरे दिन इलाहाबाद सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की बृज कला सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों ने बृज की लोक संस्कृति को प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी। 
विज्ञापन

  मंगलवार को रामलीला मैदान में उमाशंकर देशाल के निर्देशन में बृज के कलाकारों ने बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कलाकारों ने मयूर नृत्य की शानदार  प्रस्तुति दी। वहीं बृज की मशहूर फूलों की होली की प्रस्तुति दी। इसके अलावा लठमार होली, चरकुला नृत्य, डांडिया नृत्य ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल, जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, सभासद चंपा मावड़ी, गोपालसिंह, माया जीना,नरेंद्र सिंह, चित्रा पंत, बालम नाथ, राजेंद्र रौतेला, जगतसिंह, उमेश नैलवाल, संजय अग्रवाल, देवगिरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


.
 रामगंगा नदी में टिन शेड के लिए छह लाख दिए
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता करन मेहरा ने रामगंगा नदी के किनारे स्नान घाट में टिनशेड निर्माण के लिए विधायक निधि से  छह लाख रुपये देने की घोषणा की। नगर पंचायत और प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भिकियासैण के तत्वावधान में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव  कार्यक्रम में  विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने छपेली,शिव नृत्य,रितु रैण, देवीधूरा का बग्वाल शानदार प्रस्तुति दी। चितई गोलू चौसाल के छोलिया टीम ने पूरे बाजार से मंदिर तक मनमोहक प्रस्तुति दी। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed