{"_id":"5c86aa75bdec22146f51450d","slug":"arrest-accused-company-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का आरोपी कंपनी संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी का आरोपी कंपनी संचालक गिरफ्तार
Tue, 12 Mar 2019 12:05 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आधार मल्टीप्ले प्रोडयूसर कंपनी का मुख्य संचालक।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर पुलिस ने लोगों से धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये से अधिक गबन करने के आरोपी आधार मल्टीप्ले प्रोड्यूसर कंपनी के मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सोमेश्वर थाने में धारा 420 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया है। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि कोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई।
थानाध्यक्ष डीआर वर्मा ने बताया कि आधार मल्टीप्ले प्रोड्यूसर कंपनी के मुख्य संचालक अभय श्रीवास्तव निवासी सी-58-52 सेक्टर-12, राजाजीपुरम कालोनी, तालकटोरा लखनऊ ने यहां डीनापानी कपड़खान में कंपनी खोलकर लोगों के 15 लाख 61 हजार 420 रुपये हड़प लिए थे। कंपनी लोगों को अधिक ब्याज में एफडी खुलवाने का झांसा देती थी। कपड़खान निवासी डीएस पिलख्वाल ने इस संबंध में अभय के खिलाफ सोमेश्वर थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की गई। जिसमें अभय श्रीवास्तव के जमा धनराशि के गबन करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले। उपनिरीक्षक गोविंद सिंह मेहता, कांस्टेबल सूरज प्रकाश, राजेंद्र वर्मा की एक टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ भेजा गया था। आरोपी को बीते दिन लालबाग लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।