{"_id":"685845fad45ffd94fe076b26","slug":"arrangements-are-complete-but-street-lights-are-not-working-almora-news-c-232-1-alm1005-129808-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: इंतजाम पूरा है, मगर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: इंतजाम पूरा है, मगर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती
Sun, 22 Jun 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से जागेश्वरधाम से आरतोला तक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की गई है मगर अब यह स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती हैं। ऐसे में रात में पैदल आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक घुप अंधेरे में परेशानी उठा रहे हैं। रात में जंगली जानवरों का भी खतरा बना हुआ है।
बता दें कि कई श्रद्धालु और पर्यटक शाम को जागेश्वर धाम में होने वाली आरती में शामिल होने पहुंचते हैं। जो शटल सेवा से यहां पहुंच रहे हैं। आरती सायं 7:30 बजे से 8 बजे तक चलती है। आरती के बाद ही कुछ श्रद्धालु और पर्यटक पैदल चहलकदमी करते हुए पार्किंग स्थल आरतोला तक पहुंच रहे हैं। ये श्रद्धालु और पर्यटक प्राकृतिक नजारे, शुद्ध वातावरण का लुत्फ उठाने के लिए पैदल चल पड़ते हैं। वे वाहन के बजाय पैदल चलना ही पसंद करते हैं। जागेश्वर से आरतोला तक की दूरी करीब तीन किमी है। इस इलाके में देवदार और अन्य प्रजातियों से भरा घना जंगल है।
यहां रात में तेंदुए और सुअर आदि जंगली जानवर विचरण करते रहते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है। हालात ऐसे हैं कि पोल गढ़े हैं, विद्युत लाइन भी है और स्ट्रीट लाइटें भी लगी हैं लेकिन यह जलती नहीं हैं। इससे सुनसान जंगल में घुप अंधेरे में राहगीर चलने को मजबूर हैं। इस व्यवस्था को सुधारने की जहमत कोई नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन
बाक्स
तीन साल से शोपीस बनीं स्ट्रीट लाइटें
करीब तीन साल पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने जागेश्वर से आरतोला तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की थी। करीब डेढ़ साल तक यह स्ट्रीट लाइटें जगमग रहीं। बाद में लाइन में गड़बड़ी आई इनका जलना बंद हो गया। अब यह लाइटें शोपीस बनीं हैं। इधर, जागेश्वर क्षेत्र के अवर अभियंता (विद्युत) प्रमोद कुमार गुरुरानी का कहना है कि मंदिर कमेटी ने ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवाई है। संभवत: विद्युत लाइन में खराबी से व्यवस्था गड़बड़ाई है।
इंसेट:::
जागेश्वर पुलिस चौकी के प्रभारी भगवान गिरि गोस्वामी बताते हैं कि रात्रि गश्त के दौरान उन्हें कई यात्री पैदल चलते नजर आते हैं। जो पैदल चलकर नैसर्गिक सौंदर्य का लुत्फ उठाते हुए आरतोला पार्किंग में खड़े अपने वाहनों तक पहुंचते हैं। ऐसे में जंगली जानवरों से खतरा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
कोट:::
स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारु कराने के संबंध में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और डीएम के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। उनकी संस्तुति मिलते ही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। - बरखा जलाल, कार्यवाहक प्रबंधक, मंदिर प्रबंध समिति जागेश्वर