फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Army Recruitment: 332 Youth ran Fastest

सेना भर्ती : सबसे तेज दौड़े 332 युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Army Recruitment: 332 Youth ran Fastest
भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना भर्ती रैली के तहत शनिवार को चंपावत और बाराकोट तहसीलों के युवकों की भर्ती हुई। 1277 युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिनमें 332 सफल रहे। बता दें कि एआरओ पिथौरागढ़ की तरफ से आयोजित यह भर्ती रैली 10 मार्च तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में आयोजित भर्ती रैली के लिए तहसीलवार युवकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को चंपावत और बाराकोट तहसील के युवकों की भर्ती हुई। भर्ती के लिए 1577 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1277 युवकों ने दौड़ लगाई। दौड़ की बाधा पार करने में 332 युवा सफल रहे।
विज्ञापन

मैदान के गेट पर तड़के ही युवाओें का पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे पहले आवेदन पत्रों और कोरोना रिपोर्ट देखी गई। इसके बाद शैक्षिक प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच की गई। दौड़ में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक नाप जोख का सिलसिला भी देर तक चलता रहा। भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि भर्ती रैली शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। केआरसी, सिविल प्रशासन को पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का समय-समय पर सेना के उच्चाधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की टीम भी नियमित रूप से गश्त कर रही है।

आज पाटी, पूर्णागिरी के युवक लगाएंगे दौड़
रानीखेत। सेना की ओपन भर्ती रैली में कल 21 फरवरी को चंपावत जिले के पाटी और पूर्णागिरी तहसीलों के युवक किस्मत आजमाएंगे। देश सेवा का जज्बा लेकर दोनों तहसीलों के युवक रानीखेत पहुंच गए हैं। प्रशासन ने यहां रंगोली हाल और कैंट इंटर कालेज परिसर में रहने खाने की व्यवस्था की है। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय भी व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed