{"_id":"651c64726d970cb78a9a42f2758f52f3","slug":"army-of-the-written-test-15-and-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी की लिखित परीक्षा 15 और 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी की लिखित परीक्षा 15 और 26 को
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक फरवरी को रद की गई अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के अभ्यर्थियों की सैनिक जनरल ड्यूटी (जीडी) की दोबारा लिखित परीक्षा अब 15 मार्च को आर्मी ग्राउंड अल्मोड़ा में होगी। भर्ती निदेशक कर्नल विजु सुंदरेश ने बताया कि यह जिले एआरओ अल्मोड़ा के अंतर्गत आते हैं। बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर जिलों के अभ्यर्थियों की सैनिक जनरल ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर, टेक्निकल, ट्रेडसमैन की लिखित परीक्षा 26 अप्रैल को आर्मी ग्राउंड अल्मोड़ा में होगी। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, लिखित सामग्री के साथ सुबह पांच बजे उपस्थित होने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के टेलीफोन पर भी संपर्क कर सकते हैं।