फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Army Man Saves Life of A Lady Donating Blood

सेना के जवान ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Army Man Saves Life of A Lady Donating Blood
रानीखेत अस्पताल में रक्तदान करता सेना का जवान। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना के जांबाज सीमाओं की मुस्तैदी से रक्षा तो कर ही रहे हैं, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में वह बढ़चढ़कर भागीदारी कर लोगों की मदद कर रहे हैं। बीते दिनों आई आपदा हो या कोई अन्य जरूरी कार्य, जांबाज पूरी तन्मयता के साथ लोगों की सेवा करते रहे हैं। डोगरा रेजीमेंट के जवान ने यहां राजकीय अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार महिला को अपना रक्त देकर नई जिंदगी दी है। इस प्रेरणादायक कार्य के लिए लोगों ने जवान की सराहना की है।
विज्ञापन

राजकीय अस्पताल रानीखेत में भर्ती मरीज ममता का प्रसव होना था। डाक्टर ने तत्काल उन्हें बी निगेटिव रक्त की व्यवस्था करने के लिए कहा। बी निगेटिव ग्रुप काफी कम उपलब्ध हो पाता है। रानीखेत के युवाओं ने रक्त सेवा समूह और रानीखेत सहायता समूह नामक ग्रुप बनाए हुए हैं। जिसे भी रक्त की आवश्यकता होती है तो ग्रुप के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो जाता है। सूचना ग्रुप पैनल तक पहुंचने पर तत्काल सभी सदस्यों ने अपने-अपने स्तर से सभी से संपर्क साधा। डोगरा रेजीमेंट के जवान मोहित शर्मा को भी इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल राजकीय अस्पताल आकर रक्तदान कर महिला की जान बचा ली। स्थानीय युवाओं ने जवान के इन प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह महज रक्तदान नहीं प्रेरणा है, विषम परिस्थितियों में भी यदि सहायता का जज्बा हो तो स्थितियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जवान मोहित शर्मा का सभी नागरिकों ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed