फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Arambh Utsava In Ranikhet

हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहीं महिलाएं : ज्योति

Tue, 06 Jun 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 06 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arambh Utsava In Ranikhet
पीजी कालेज में सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन करती राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा। स
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिनी ग्रीष्मकालीन उत्सव ‘आरंभ’ का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसकी मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने नारी शिक्षा और लैंगिक समानता पर जोर दिया। कहा कि आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक क्षेत्र में महिलाओं की लगातार उन्नति हो रही है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। महाविद्यालय में सैनिटरी नैपकिन पैड मशीन का उद्घाटन कर उन्होंने महिला सशक्तीकरण, घरेलू हिंसा, महिला उपराध, गौरा शक्ति एप के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित उत्सव का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे ने किया। इस तीन दिनी उत्सव में नृत्य, एकल गायन, काव्य पाठ, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। वाणिज्य विभाग के छात्र दीपक भट्ट और गौरव जोशी के संयोजन में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसके प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की चहारदीवारी पर उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित पेंटिंग की। इसके निर्णायक बिड़ला स्कूल के एस चौधरी रहे। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। दूसरे सत्र का शुभारंभ चिलियानौला की नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना आर्य और प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने किया। इस दौरान डाॅ. प्राची जोशी, डाॅ. दीपा पांडेय, डाॅ. रश्मि रौतेला, डाॅ. रूपा आर्य, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल, उपाध्यक्ष नताशा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed